राजनीति

Azam Khan ED Custody: जेल से रिहा होते ही आजम खान को ईडी ने लिया हिरासत में, अखिलेश यादव ने साधा निशाना

Azam Khan: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला को दो अलग-अलग पैन कार्ड बनवाने के मामले में सजा निलंबित होने के बाद शनिवार को रामपुर जेल से रिहा कर दिया गया है। हालांकि उनकी रिहाई से पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम धन शोधन के कथित मामले में आजम खान से पूछताछ करने के लिए रामपुर पहुंच गई और रिहाई होने के तुरंत बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। जेल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक आजम और अब्दुल्ला को शाम को भारी गहमागहमी के बीच जेल से रिहा किया गया है।

जानें, आजम खान की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव ने क्या कहा
उत्तर प्रदेश (यूपी) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि आजम खान के साथ मुकुदमों की जो साजिश की जा रही है, उसे पूरा देश ही नहीं पूरी दुनिया देख रही है। किसी उम्र दराज को इस तरह के बेमानी मुकदमों में फंसाकर बार-बार जेल में डालना एक बेहद कायराना हरकत है। आज की सत्ता जिस गलत रवायत को हवा दे रही है, हवा बदलने पर वो खुद उसकी शिकार होगी। तब भागते नहीं बनेगा। नाइंसाफी जब हद से गुजर जाती है तो जुल्म करने वाले के लिए ही कहर बन जाती है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button