देश-दुनिया

Vijayadashami: विजयदशमी पर योगी आदित्यनाथ बोले-जो सनातन के खिलाफ, भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करेगा, वह भी रावण की तरह होगा धराशायी

Yogi Adityanath In Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सत्य व धर्म की विजय के प्रतीक पावन पर्व विजयदशमी के अवसर पर गोरखपुर में प्रभु श्री राम, माता जानकी व भगवान श्री लक्ष्मण के प्रतीक स्वरूपों का पूजन-अर्चना की।

कहा, जो अराजकता फैलाएगा, रावण जैसी दुर्गति को प्राप्त होगा
सीएम योगी ने कहा कि जो अराजकता फैलाएगा, रावण जैसी दुर्गति को प्राप्त होगा। जो सनातन के खिलाफ, भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करेगा, वह भी रावण की तरह धराशायी होगा। मैं सबसे अपील करूंगा कि रामराज्य के मार्ग को प्रशस्त करने के लिए, जो समाज के विकास और राष्ट्र की एकता में बाधक हैं, उनका पूरी मजबूती के साथ डटकर विरोध करना होगा।

इनके खिलाफ युवाओं, नारी शक्ति और पूरे समाज को खड़ा होना पड़ेगा
योगी ने कहा कि ये जो दुष्प्रचार करने वाले, समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करने वाले और नशे के माध्यम से युवा पीढ़ी को बर्बाद करने वाले लोग हैं, इन तीनों के खिलाफ युवाओं, नारी शक्ति और पूरे समाज को खड़ा होना पड़ेगा।

अन्याय, अत्याचार, अधर्म, भ्रष्टाचार, दुराचार, दुष्प्रचार व नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ भी लड़ाई आगे बढ़े
सीएम योगी ने कहा कि विजयदशमी का पर्व केवल रावण के दस सिरों के दहन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि अन्याय, अत्याचार, अधर्म, भ्रष्टाचार, दुराचार, दुष्प्रचार और नशे जैसी बुराइयों के खिलाफ भी हमारी लड़ाई मजबूती के साथ आगे बढ़नी चाहिए। सत्य, मर्यादा, सदाचार और धर्म की विजय के पावन प्रतीक पर्व विजयादशमी के पावन अवसर पर गोरखपुर मंदिर से जय श्री राम के उद्घोष के मध्य आध्यात्मिक गरिमा और भक्तिमय वातावरण से परिपूर्ण भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस पुनीत अवसर पर कौशल्यानंदन प्रभु श्री राम, माता जानकी, भगवान श्री लक्ष्मण एवं श्री हनुमान जी के स्वरूपों के पूजन-अर्चन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। जय सियाराम। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button