देश-दुनिया
Mahakumbh 2025: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने लगाई संगम में डुबकी, इंतजाम की तारीफ की

Mahakumbh News: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान संगम में पवित्र डुबकी लगाई और उन्होंने आयोजन की तमाम व्यवस्था के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की सराहना की।

कहा, इस बार व्यवस्था में सुधार हुआ
अभिनेता अक्षय कुमार (57) ने कहा कि उन्होंने 2019 में भी कुंभ मेले का दौरा किया था और इस बार व्यवस्था में बड़े पैमाने पर सुधार हुआ है। (भाषा)



