देश-दुनिया

Deepavali: पीएम मोदी बोले, यूनेस्को का दर्जा मिलने से दीपावली की वैश्विक लोकप्रियता में होगी वृद्धि

Deepavali: दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि इससे त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता में और वृद्धि होगी।

कहा, प्रभु श्री राम के आदर्श हमें हमेशा रास्ता दिखाते रहें
पीएम मोदी ने यूनेस्को द्वारा दीपावली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किए जाने की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि भारत और दुनिया भर के लोग बहुत खुश हैं। हमारे लिए दीपावली हमारी संस्कृति और मूल्यों से बहुत करीब से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह रोशनी और सच्चाई का प्रतीक है। यूनेस्को की अमूर्त विरासत सूची में दीपावली के शामिल होने से इस त्योहार की ग्लोबल लोकप्रियता और भी बढ़ेगी। प्रभु श्री राम के आदर्श हमें हमेशा रास्ता दिखाते रहें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button