Blast: पाकिस्तान में विस्फोट, तीन पुलिस अधिकारी घायल

पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक वाहन के सड़क किनारे रखे बम से टकराने के बाद हुए विस्फोट में तीन पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह विस्फोट अफगानिस्तान की सीमा के पास स्थित बाजौर जिले की खार तहसील में हुआ। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, लेकिन थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी सुरक्षित बच गए। यह हमला बृहस्पतिवार रात प्रांत के स्वाबी शहर में एक थाने में हुए विस्फोट के दो दिन बाद हुआ।
उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोगों की मौत
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को इंजन के काम नहीं करने के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। यह घटना अफगानिस्तान की सीमा के करीब उत्तर वजीरीस्तान जिले में हुई।
पाकिस्तान के रावलपिंडी में इमरान खान की पार्टी के विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई
पंजाब सरकार ने इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के “शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन” से पहले शनिवार को सैन्य शहर रावलपिंडी में सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं। (भाषा)



