India–Nepal Relations: पीएम मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को दी बधाई, कहा-नेपाल की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत प्रतिबद्ध

India-Nepal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर शनिवार को बधाई दी और पड़ोसी देश में शांति व प्रगति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की जी को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं सुशीला कार्की का वाराणसी से गहरा नाता
नेपाल में अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने वाली पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की (73) का वाराणसी से गहरा नाता है। सुशीला कार्की ने हाल ही में एक साक्षात्कार में खुद को भारत का मित्र बताया था।
पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की ने नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में ली शपथ
पूर्व प्रधान न्यायाधीश सुशीला कार्की ने शुक्रवार रात नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वह अंतरिम सरकार का नेतृत्व करेंगी।
नेपाल के राष्ट्रपति ने प्रतिनिधि सभा को किया भंग, 21 मार्च 2026 को संसदीय चुनाव होंगे
नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने नवनियुक्त प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की सिफारिश पर शुक्रवार को प्रतिनिधि सभा (नेपाली संसद) को भंग कर दिया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



