राजनीति

Maharashtra Politics: राहुल गांधी बोले, सरकार को महाराष्ट्र के छात्रों की आवाज सुननी चाहिए, वरना और तेज होगी छात्रों की गूंज

Maharashtra News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र में हजारों छात्र सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, क्योंकि पूरे तंत्र से उनका भरोसा टूट चुका है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार को महाराष्ट्र के छात्रों की आवाज सुननी चाहिए, वरना छात्रों की गूंज और तेज होगी।

कहा, पूरे सिस्टम से टूट चुका है भरोसा
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि महाराष्ट्र में हजारों छात्र सड़कों पर हैं, शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलनरत हैं। इसकी वजह सिर्फ एक परीक्षा या भर्ती नहीं, पूरे सिस्टम से टूट चुका भरोसा है। चाहे वो केंद्र की हो या राज्य की, भाजपा सरकार से हर छात्र त्रस्त है। पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियां, शिक्षा की असहनीय लागत, हॉस्टल में अमानवीय हालात, जहर जैसा खाना, डीबीटी में धोखाधड़ी, और अब एमपीएससी जैसी संवैधानिक संस्था पर कब्जा कर उसकी विश्वसनीयता बर्बाद कर दी है। अपने सफल भविष्य के लिए छात्रों की हर मांग जायज है। सरकार उनकी आवाज सुनकर तुरंत कार्रवाई करे, वरना न्याय मिलने तक ये छात्रों की गूंज बढ़ती ही जाएगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button