Aadhaar Card: नए आधार कार्ड के लिए ऐसे करें अप्लाई

आधार कार्ड (Aadhar Card) अब भारत में हर किसी की पहचान और जरूरत बन गया है। यह हर काम में आता है। आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन को आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा।
यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नामांकन केंद्र का पता कर उसका चयन करें। यहां से आधार सेवा केंद्र का ऑनलाइन अपाइंटमेंट लें। इसके बाद यहां जाकर नए आधार कार्ड के लिए नामांकन करें। आधार कार्ड में संशोधन या नई जानकारी अपडेट करने आधार सेवा केंद्र में अपडेट करवा सकते हैं।
नामांकन केंद्र पर जाने से पहले जान लें ये
आधार के लिए आवेदन करने से पहले इसके लिए आवश्यक सभी सभी दस्तावेज मौजूद हों। सभी दस्तावेज आप अपने साथ लेकर जाएं। नामांकन केंद्र पर आपको आधार एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा, पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी बायोमेट्रिक जानकारी भी जमा करनी होगी।
ऐसे अप्लाई करें आधार कार्ड
आधार सुविधा केंद्र खोजें। आधार की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाकर ये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इसके बाद पहचान प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र इन आधार सुविधा केंद्र पर जाकर फॉर्म को जमा करें।
सभी दस्तावेज स्वीकार हो जाने के बाद आप अपना बायोमीट्रिक डेटा, जिसमें अंगुलियों के निशान और आंखों की पुतलियों की पहचान भी शामिल हैं, उन्हें जमा करें।
यहां से आपको एक रसीद मिलेगी जिस पर 14 डिजिट का एनरोलमेंट नंबर लिखा होगा. आप अपने आधार कार्ड का स्टेटस जानने के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



