राजनीति

Jharkhand Politics: झारखंड पूर्व सीएम चंपई सोरेन बोले, हम आदिवासियों के अस्तित्व को बचाएंगे

भाजपा (BJP) में शामिल होने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को कहा कि हम बहुत सोच समझकर उस पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं और वहां से हम आदिवासी के अस्तित्व को बचाएंगे।

कहा, हम झारखंड का बहुत अच्छे से विकास करेंगे
चंपई सोरेन ने कहा कि मैंने 18 अगस्त को ही पोस्ट करके बताया था कि जिस पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से बनाया, उसमें मेरे साथ क्या-क्या राजनीति हुई। हमने सोचा था कि नया संगठन बनाएंगे या कोई साथी मिलेगा तो झारखंड के लिए उसके साथ जुड़ेंगे। हमें भाजपा के रूप में अच्छा साथी मिला है। हम आज भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं। हम पहले की तरह झारखंड के लिए लड़ेंगे। मैं झारखंड के विकास के लिए आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए काम करूंगा। हम झारखंड का बहुत अच्छे से विकास करेंगे। हम आज भाजपा की सदस्यता लेने जा रहे हैं।

झामुमो के विधायक रामदास सोरेन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण ली
झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक रामदास सोरेन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री पद की शपथ ग्रहण ली।

भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी बोले, चंपई सोरेन के आने से हमें मजबूती मिलेगी
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि चंपई सोरेन बड़े नता हैं, झारखंड आंदोलन और आदिवासी नेतृत्व का एक बड़ा चेहरा हैं। कुल मिलाकर उनके आने से हमें मजबूती मिलेगी। झारखंड को बेहतर बनाने के जिस लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, उसमें हमें एक और मजबूत साथी मिलेगा और हम सब झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे। (एएनआई)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button