देश-दुनिया

UP News: यूपी में आंधी-तूफान जनित दुर्घटनाओं में 89 लोगों की मौत, योगी ने प्रभावितों को राहत देने के दिए आदेश; अखिलेश ने पीड़ितों की मदद करने की अपील की

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के कईजिलों में बुधवार को अचानक बदले मौसम के बीच आंधी-तूफान और बारिश से जुड़े हादसों में 89 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बेमौसम बारिश, आंधी और बिजली गिरने से हुए नुकसान का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर प्रभावितों को राहत देने के आदेश दिए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार राहत व बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर करें।

खराब मौसम के कारण इतनी हुई जनहानि
राहत आयुक्त कार्यालय ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि 13 मई को खराब मौसम के कारण आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि तथा आकाशीय बिजली से प्रदेश में 89 जनहानि, 53 घायल, 114 पशुहानि तथा तथा 87 मकान क्षति की सूचना प्राप्त हुई है, जिसका संज्ञान मुख्यमंत्री द्वारा लिया गया है l मुख्यमंत्री द्वारा समस्त मंडलायुक्तों तथा जिलाधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ इसका सत्यापन कराते हुए 24 घंटे के अंदर प्रभावित परिवारों को सहायता धनराशि वितरित करते हुए प्रभावित परिवारों से सीधा संवाद स्थापित कर अन्य आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं l राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जनपदीय अधिकारियों से सीधा संवाद कर लगातार इसका अनुश्रवण किया जा रहा है तथा जनपदों में आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है l

सभी प्रभावित लोगों की यथासंभव सहायता करेंः अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ये बेहद दुखद है कि भीषण आंधी-तूफ़ान की वजह से उप्र के भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र, बदायूं व कई अन्य स्थानों पर 54 लोगों की मृत्यु हो गई है और घर, पेड़, दीवार गिरने से लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सरकार तुरंत राहत-बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर करे, ⁠घायलों के अच्छे-से-अच्छे मुफ़्त इलाज की तुरंत व्यवस्था हो, ⁠खाना-पानी शीघ्रातिशीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ⁠रहने-की अस्थायी व्यवस्था कराई जाए, ⁠मृतकों का ससम्मान अंतिम संस्कार हो। ⁠ इसके अतिरिक्त यथाशीघ्र जनता के जानमाल, फसल व वाहन आदि के नुक़सान का आंकलन करके बीमा राशि सुनिश्चित की जाए व मुआवज़े की घोषणा की जाए। हम अपने सभी अप्रभावित कार्यकर्ताओं से अपील करते हैं कि आपदा के इस समय में सभी प्रभावित लोगों की यथासंभव सहायता करें। मृतकों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि और शोक संतप्त परिजनों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button