देश-दुनिया

UP News: पीएम मोदी ने मेरठ मेट्रो व नमो भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कहा-एनसीआर के लोगों का जीवन बनेगा और अधिक सरल, सुगम एवं सुविधाजनक

Meerut News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में शताब्‍दी नगर नमो भारत स्‍टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब लोग मेरठ से मात्र 55 मिनट में दिल्ली पहुंच सकेंगे।

कहा, उत्तर प्रदेश समेत पूरा देश वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के नए युग का साक्षी बन रहा
मोदी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश समेत पूरा देश वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर के नए युग का साक्षी बन रहा है। मेरठ मेट्रो, नमो भारत ट्रेन और रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के नए सेक्शन के शुभारंभ से एनसीआर के लोगों का जीवन और अधिक सरल, सुगम एवं सुविधाजनक बनेगा।

पीएम ने की मेट्रो की सवारी, छात्रों के की बातचीत
प्रधानमंत्री ने शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन से मेरठ साउथ स्टेशन तक मेट्रो की सवारी करते हुए छात्रों और अधिकारियों से बातचीत की।

मेरठ में योगी ने किया मोदी का स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्रांतिधरा मेरठ में दिल से स्वागत और अभिनंदन, जो 1.45 अरब भारतीयों के जीवन को आसान, सरल और सहज बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे से पहले किसान नेता को घर में नजरबंद करने का दावा, पुलिस ने किया इनकार
प्रधानमंत्री के मेरठ में रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के एक हिस्से का उद्घाटन करने के लिए आने से पहले शनिवार शाम को गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी में पुलिस ने एक किसान नेता को कथित तौर पर घर में नजरबंद कर दिया। किसान नेता के समर्थकों ने यह आरोप लगाया। कथित नजरबंदी के बाद स्थानीय किसानों ने प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने किसान नेता को नजरबंद किए जाने से इनकार किया है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button