देश-दुनिया
Diwali 2025: लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से पटाखे खरीदें, सूती कपड़े पहनें, दिवाली पर हिप्र अग्निशमन सेवा की सलाह

Deepawali 2025: हिमाचल प्रदेश अग्निशमन सेवा ने दिवाली को लेकर सुरक्षा दिशानिर्देश जारी किए हैं और लोगों से किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सावधानी बरतने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
लोगों से की अपील
अग्निशमन सेवा की ओर से जारी परामर्श में लोगों से अपील की गई है कि वे दुर्घटनाओं के जोखिम को कम करने के लिए लाइसेंस प्राप्त विक्रेताओं से ही पटाखे खरीदें। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



