राजनीति
Shashi Tharoor: शशि थरूर बोले-कांग्रेस के महिला विरोधी होने का दावा गलत, किरन रिजिजू से कभी ऐसी बात नहीं की

Kiren Rijiju: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के एक दावे को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने रीजीजू के साथ बातचीत में कभी भी कांग्रेस के महिला विरोधी होने जैसी बात नहीं की थी, बल्कि यह कहा था कि उनकी पार्टी महिलाओं के अधिकारों के लिए खड़ी रही है।
जानें, क्या है मामला
दरअसल, संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने कहा है कि महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के लोकसभा से पारित नहीं होने के बाद शशि थरूर ने उनसे बातचीत में कहा था कि कांग्रेस महिला विरोधी हो सकती है, लेकिन उन्हें भला कोई महिला विरोधी कैसे कह सकता है। (भाषा)



