देश-दुनिया

Ladakh News: सोनम वांगचुक बोले, लद्दाख की मांगों को लेकर केंद्र से सार्थक संवाद की उम्मीद

Sonam Wangchuk: जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने जेल से रिहा होने के बाद पहली सार्वजनिक टिप्पणी में मंगलवार को कहा वह इस घटनाक्रम को सकारात्मक रूप से देखना चाहते हैं। आशा करते हैं कि इससे लद्दाख में आंदोलनकारी संगठनों की मांगों पर सार्थक संवाद होगा।

कहा, रासुका के तहत मेरी हिरासत को रद्द किया जाना सभी के लिए लाभदायक
सोनम वांगचुक ने कहा कि रासुका के तहत उनकी हिरासत को रद्द करना सभी के लिए फायदेमंद है और केंद्र ने लद्दाख के लोगों के साथ सार्थक संवाद के लिए विश्वास कायम करने की दिशा में पहल की है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा हिरासत को तत्काल प्रभाव से रद्द करने का फैसला किए जाने के बाद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक (59) को शनिवार दोपहर राजस्थान की जोधपुर केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया था। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button