राजनीति
Gujarat Nikay Chunav Result: निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर पीएम मोदी बोले, गुजरात और भाजपा का रिश्ता और मजबूत हुआ

Gujarat Nikay Chunav 2026: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि गुजरात की जनता ने स्थानीय निकाय चुनावों में सुशासन की राजनीति और राज्य सरकार के शानदार कार्यों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान किया।
भाजपा की जीत
गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों की मंगलवार को जारी मतगणना के बीच सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने निर्णायक जीत की ओर अग्रसर होते हुए 9,900 से अधिक सीटों में से 6,472 सीटें जीत ली हैं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



