राजनीति
Sheikh Hasina: शेख हसीना ने कहा, मेरी बांग्लादेश वापसी सहभागितापूर्ण लोकतंत्र, अवामी लीग से प्रतिबंध हटाने पर निर्भर

Bangladesh Politics: बांग्लादेश की अपदस्थ पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि उनकी घर वापसी सहभागितापूर्ण लोकतंत्र की बहाली, अवामी लीग से प्रतिबंध हटने और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं समावेशी चुनाव कराने पर निर्भर करती है।
ये आरोप भी लगाया
शेख हसीना ने अनिर्वाचित यूनुस प्रशासन पर भारत के साथ संबंधों को खतरे में डालने और चरमपंथी ताकतों को सशक्त बनाने का भी आरोप लगाया। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



