काम की बात

Adulterated Food Items: खाद्य पदार्थों में मिलावट सेहत के लिए खतरनाक, ऐसे करें जांच

खाद्य पदार्थों (Food Items) घी, दूध, चाय, लाल मिर्च, खोया और हल्दी में मिलावट मनुष्य की सेहत पर भारी पड़ सकती है। मिलावटखोर घी में वनस्पति घी और उबले हुए आलू मिला रहे हैं तो दूध में यूरिया और डिटर्जेंट मिलाकर बेच रहे हैं। सोने की तरह पीली चमकने वाली हल्दी में चावल का आटा और कलर मिलाकर बेचा जा रहा है। दानेदार और काली दिखने वाली चाय की पत्ती में आयरन और सूखा चमड़ा मिलाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। खाद्य पदार्थों में की गई इस मिलावट को आप अपने घर पर ही परख सकते हैं।

ऐसे खाद्य पदार्थों में करें मिलावट की जांच
दूध:
दूध में पानी, यूरिया, सोडियम बाइकार्बोनेट, कृत्रिम दूध, डिटर्जेंट और स्टार्च की मिलावट हो सकती है। दूध में यूरिया की मिलावट की जांच करने के लिए परखनली में पांच मिली लीटर दूध लेकर उसमें आधा चम्मच अरहर या सोयाबीन का आटा मिला लें। पांच मिनट तक घोलें व हल्दी रंगे पेपर की टूकड़े को उसमें डालें। अगर हल्दी के एक कण का भी रंग पीले से लाल हो गया तो इस दूध में यूरिया मिलाया गया है। दूध में स्टार्च की जांच के लिए दूध में पानी मिलाकर उबाल लें और इसे ठंडा कर कर लें। ठंडा होने पर इसमें आयोडीन विलयन मिलाने पर इसका रंग नीला होता है तो समझो इसमें स्टार्च मिलाया गया है।

देसी घी: वनस्पति घी की मिलावट को परखने के लिए आधा चम्मच घी, आधा चम्मच एचसीएल के साथ आधा चम्मच चीनी मिलकर कुछ देर तक हिलाकर गर्म कर लें। 10 मिनट में लाल रंग आता है तो इसमें वनस्पति घी की मिलावट है। घी में आयोडीन की चार बूंद डालने से अगर नीला रंग हो जाता है तो उबले आलू की मिलावट है।

चाय: में प्रतिबंधित कोलतार और चमड़े का बुरादा मिलाया जा रहा है। चाय की पत्ती में प्रतिबंधित कोलतार की जांच के लिए भीगे सोख्ता कागज पर चाय पत्ती छिड़कने पर बनावटी चाय का रंग कागज पर आ जाता है, जबकि शुद्ध चाय की पत्ती भीगे कागज पर रंग नहीं छोड़ती। कागज पर चुटकी भर चाय में आग लगा दें। चमड़ा होने पर चमड़े के जलने की गंद आएगी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button