राजनीति

INDIA Alliance: इंडिया गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने घटक दलों से एकजुटता का किया आह्वान, एसआईआर और ईवीएम का मुद्दा उठाया

EVM: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़े विवाद के विषय पर इंडिया गठबंधन के घटक दलों से एकजुटता का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से पहले की मतदाता सूची का इस्तेमाल होना चाहिए और ईवीएम के स्थान पर मत पत्र से मतदान कराया जाना चाहिए।

कहा, एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य भारत के लोकतंत्र की बुनियाद है, इसे कमजोर नहीं होने दिया जा सकता
मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी गठबंधन इंडिया (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) की बैठक में कहा कि एक व्यक्ति, एक वोट, एक मूल्य भारत के लोकतंत्र की बुनियाद है और इसे कमजोर नहीं होने दिया जा सकता है।

कहा, वोट चोरी से लोकतंत्र की हत्या की जा रही
कांग्रेस के मुताबिक, ज्ञानेश और मोदी की जोड़ी करोड़ों नागरिकों से वोटिंग का अधिकार छीन रही है। वोट चोरी से लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसी मामले को लेकर दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में इंडिया गठबंधन की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी और नेता विपक्ष राहुल गांधी के साथ इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button