क्राइम

Ujjain News: भाजपा विधायक के भाई ने बेटे की गोली मारकर की हत्या

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन में सोमवार सुबह विवाद के बाद भाजपा विधायक के भाई ने अपने 30 वर्षीय बेटे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 9.15 बजे माकड़ोन तहसील में हुई।

जानें, क्या है मामला
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ग्रामीण नितेश भार्गव ने बताया कि भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से अपने बेटे को गोली मार दी। मंगल मालवीय का अपने बेटे अरविंद से परिवार की किराने की दुकान से पैसे लेने को लेकर विवाद हुआ था। तीखी बहस के बाद उसने गोली चला दी। अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सतीश मालवीय उज्जैन जिले की घट्टिया सीट से भाजपा विधायक हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button