शहर-राज्य
Lakhimpur Road Accident: लखीमपुर खीरी में रोडवेज बस और वैन की टक्कर में पांच लोगों की मौत, 10 घायल

Lakhimpur Kheri News: उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी जिले के खीरी शहर थाना क्षेत्र के ओयल कस्बे के पास रविवार सुबह एक वैन और विपरीत दिशा से आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (रोडवेज) की बस की आमने-सामने की टक्कर में दो साल के बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हादसे में इनकी हुई मौत
पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी वैन चालक सुनील (25) और मितौली थाना क्षेत्र के दतेली गांव निवासी दो साल के बच्चे सरफराज के रूप में हुई है। इसके अलावा दो मृतकों की पहचान बुधराम और रमाशंकर के रूप में हुई है, जबकि पांचवे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



