Election Result: राहुल गांधी बोले, असम और बंगाल में जनादेश की चोरी लोकतंत्र खत्म करने की दिशा में भाजपा का बड़ा कदम

Election Result 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव और बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
असम और पश्चिम बंगाल में जनादेश की चोरी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि असम और पश्चिम बंगाल में जनादेश की चोरी देश के लोकतंत्र को नष्ट करने के भाजपा के मिशन के तहत उठाया गया बड़ा कदम है।
यह भी कहा राहुल ने
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह बात कांग्रेस के कुछ लोगों और उन दूसरे लोगों को अच्छी तरह समझने की जरूरत है, जो पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार से खुश हो रहे हैं। गौरतलब है कि इस बार असम और बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत हासिल की है और इन चुनावों में कांग्रेस हार गई है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



