देश-दुनिया

Good Friday: गुड फ्राइडे हमें दया और करुणा दिखाने की देता है प्रेरणा: नरेंद्र मोदी

Good Friday 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर कहा कि यह दिन हमें दया, करुणा और सदैव उदार हृदय रखने की प्रेरणा देता है। ईसाई बहुल मिजोरम आदि जगहों पर गुड फ्राइडे मनाया गया। वहीं, गुड फ्राइडे पर शुक्रवार को शेयर, विदेशी मुद्रा, जिंस बाजार बंद रहे।

इसलिए मनाया जाता है गुड फ्राइडे
गुड फ्राइडे ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाए जाने पर उनके बलिदान की याद में मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को मनाया जा रहा है। ईसा मसीह को शुक्रवार के दिन ही सूली पर चढ़ाया गया था, जिसे आज दुनिया भर के ईसाई गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं। यह दिन पर यीशु मसीह की पीड़ा और मानव जाति के लिए उनके बलिदान को याद करने का समय है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button