Mann Ki Baat: पीएम मोदी बोले-महाकुंभ एकता, समता-समरसता का असाधारण संगम, युवाओं के जुड़ने से स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने रविवार को महाकुंभ (Mahakumbh) को एकता और समता-समरसता का असाधारण संगम करार दिया और कहा कि हजारों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में कहीं भी कोई भेदभाव और जातिवाद नहीं है।
महाकुंभ में युवाओं की बढ़ती भागीदारी का किया उल्लेख
आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 118वीं कड़ी और साल 2025 की पहली कड़ी में अपने विचार साझा करते हुए उन्होंने महाकुंभ में युवाओं की बढ़ती भागीदारी का उल्लेख किया और कहा कि जब युवा पीढ़ी अपनी सभ्यता के साथ गर्व से जुड़ जाती है तो उसकी सभ्यतागत जड़े और मजबूत होती है और तब उसका स्वर्णिम भविष्य भी सुनिश्चित हो जाता है।
निर्वाचन आयोग ने तकनीक की शक्ति का उपयोग किया, निष्पक्ष प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्धता दिखाई: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को निर्वाचन आयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस स्वायत्त संवैधानिक प्राधिकरण ने जन-शक्ति को और ताकत देने के लिए तकनीक की शक्ति का उपयोग किया तथा निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्धता भी दिखाई है। मोदी ने आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की ताजा कड़ी में 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस से पहले और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में कथित पक्षपात को लेकर विपक्ष की लगातार आलोचनाओं के बीच आयोग की यह सराहना की। (भाषा)



