देश-दुनिया

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 626 हुई, 2000 लोग अब भी लापता

Nepal News: मध्य नेपाल में और शव बरामद होने के बाद अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 626 हो गई है, जबकि आपदा के बाद करीब 2000 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, हिमालयी देश के आठ जिलों से शव बरामद किए गए हैं।

नेपाल में बाढ़: बचाव अभियान जारी रहने के बीच 163 विदेशियों समेत करीब 2500 लोगों को निकाला गया
नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद जारी तलाश एवं राहत अभियानों के तहत बचाव टीम ने फंसे 163 विदेशियों सहित लगभग 2500 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। इस आपदा में 500 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को रसुवा और मध्य नेपाल के अन्य हिस्सों में आई भीषण बाढ़ के कारण जनहानि के साथ-साथ मानव बस्तियों, सड़कों, पुलों और जलविद्युत बुनियादी ढांचों को भारी नुकसान हुआ है, जबकि लगभग 2,000 लोग अब भी लापता हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button