राजनीति

Delhi Politics: रेखा गुप्ता बोलीं-दो तिहाई सांसदों का आप को छोड़ना अरविंद केजरीवाल की तानाशाही पर चोट, केजरीवाल बोले-भाजपा ने पंजाब के साथ किया धोखा

Delhi News: आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के शुक्रवार को पार्टी छोड़ दी है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटनाक्रम को अरविंद केजरीवाल की तानाशाही पर सीधी चोट करार दिया। रेखा गुप्ता ने कहा कि आप पिछले साल दिल्ली की सत्ता बाहर हो गई थी और अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद वहां की सत्ता से भी बेदखल हो जाएगी।

भाजपा ने पंजाब के साथ धोखा किया : अरविंद केजरीवाल
आप के सात राज्यसभा सदस्यों के पार्टी छोड़ने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने एक बार फिर पंजाब की जनता के साथ धोखा किया है। अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा ने एक बार फिर पंजाबियों के साथ धोखा किया है।

पंजाब के लोग पाला बदलने वालों को माफ नहीं करेंगे : संजय सिंह
आप नेता संजय सिंह ने अपनी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के दलबदल की कड़ी निंदा की। उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन लोटस का हिस्सा बताया और कहा कि पंजाब की जनता पार्टी छोड़ने वाले उन सात सदस्यों को कभी माफ नहीं करेगी। बड़े पैमाने पर दलबदल कर आप के राज्यसभा सदस्यों के भाजपा से जुड़ने के बाद संवाददाता सम्मेलन में संजय सिंह ने पार्टी पर पंजाब में भगवंत मान सरकार के अच्छे कार्यों में बाधा डालने की साजिश रचने का आरोप लगाया। कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को धोखा देने वाले सांसदों को कभी माफ नहीं करेगी।

इन्होंने छोड़ी आप
शुक्रवार को आप को एक बड़ा झटका तब लगा, जब राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल समेत उसके सात राज्यसभा सांसदों ने पार्टी छोड़ दी। चड्ढा के साथ आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पाठक ने भाजपा में शामिल होने के उनके फैसले की घोषणा की। चड्ढा ने कहा कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्यों में से लगभग दो-तिहाई – यानी 10 में से सात – ने पार्टी छोड़ दी है और वे एक गुट के रूप में भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने घोषणा की कि स्वाति मालीवाल और हरभजन सिंह समेत सात लोग उनके साथ हैं। अब सब की नजर आप पर टिकी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button