देश-दुनिया

Rekha Gupta Amritsar Visit: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हरमंदिर साहिब में माथा टेका, कहा-भगवान सब पर दया बनाए रखें

Rekha Gupta In Amritsar: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को अपने मंत्रियों के साथ अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका।

कहा, भगवान सब पर अपनी दया बनाए रखें
रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिका कि श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने के बाद मेरा मन संतुष्ट हो गया। भगवान सब पर अपनी दया बनाए रखें।

श्री अमृतसर साहिब की पवित्र धरती को किया नमन
इससे पहले एक अन्य ट्वीट में लिखा कि श्री अमृतसर साहिब की पवित्र धरती को नमन। आज हम गुरु साहिब का शुक्राना करने आए हैं, जिन्होंने लाल किले पर हमें सेवा का सौभाग्य दिया और गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित सफल कार्यक्रम आयोजित करने की कृपा बख्शी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button