Rajasthan News: भजनलाल शर्मा बोले, अशोक गहलोत विधानसभा तो नहीं आते, लेकिन सोशल मीडिया पर रहते हैं सक्रिय

Jaipur News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि वे विधानसभा तो आते नहीं, लेकिन सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं।
अशोक गहलोत ने किया पलटवार
अशोक गहलोत ने इस पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा यह बताएं कि राज्य में बाजरे की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद कब शुरू होगी? (भाषा)
लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के लिए तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
राजस्थान के बूंदी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को उसके घर से कथित तौर पर अगवा कर उससे दुष्कर्म करने के मामले में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान राकेश मीणा, लवकुश मीणा और महावीर सिंह के रूप में हुई है।
जोधपुर में डंपर और कार की भिड़ंत में दंपति समेत तीन लोगों की मौत, दो अन्य घायल
जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में कार सवार दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि साभा गांव के पास तेज गति से आ रहे डंपर ने कार को टक्कर मार दी। कार सवार गणेश राम (32) उनकी पत्नी ममता (26) और अजय कुमार (35) की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए। (भाषा)



