खेल-मनोरंजन

Gold Smuggling Case: सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की जमानत अर्जी पर डीआरआई को नोटिस

Bangalore News: कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बुधवार को कन्नड़ फिल्मों की अभिनेत्री रान्या राव की ओर से दायर जमानत याचिका पर राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। अभिनेत्री फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। उन्हें बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर करोड़ों रुपये का सोना जब्त किए जाने के बाद सोना तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया था।

सोना तस्करी मामले में कन्नड अभिनेत्री रान्या राव और दो अन्य की न्यायिक हिरासत 21 अप्रैल तक बढ़ाई गई
बेंगलुरु की एक अदालत ने सोने की तस्करी के एक मामले में गत सोमवार को कन्नड अभिनेत्री रान्या राव और दो अन्य की न्यायिक हिरासत 21 अप्रैल तक बढ़ा दी। रान्या, व्यवसायी तरुण राजू और आभूषण विक्रेता साहिल जैन पर दुबई से भारत में 12.56 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सोने की तस्करी की साजिश रचने का आरोप है। मामला तीन मार्च, 2025 को सामने आया था, जब राव उर्फ ​​हर्षवर्धनी रान्या को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से कथित तौर पर तस्करी कर लाए गए 14.8 किलोग्राम सोने के साथ पकड़ा गया था।(भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button