क्राइम

Maharashtra News: ठाणे में कोचिंग सेंटर में नाबालिग लड़कों का यौन शोषण करने के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कम आय वर्ग के बच्चों के लिए संचालित एक कोचिंग सेंटर के तीन लड़कों का कथित रूप से यौन शोषण करने के आरोप में 35 वर्षीय शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अश्लील वीडियो बनाए
अंबरनाथ पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक बालाजी पंधारे ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर लड़कों को मालिश करने के लिए मजबूर किया, उन्हें गलत तरीके से छुआ और उनके अश्लील वीडियो बनाए। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button