Bahraich Violence: बहराइच हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से मिले योगी, कहा-आपको न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार को ट्वीट किया है जनपद बहराइच की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में काल-कवलित हुए युवक के शोक संतप्त परिजनों से लखनऊ में भेंट की। दुख की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। इस घोर निंदनीय और अक्षम्य घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
बहराइच हिंसा पर मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि इसका खराब होकर काबू से बाहर हो जाना चिंताजनक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की नीयत और नीति पक्षपातपूर्ण नहीं होनी चाहिए।
जानें, क्या है मामला
बहराइच के महसी तहसील के रेहुआ मंसूर गांव के पास महाराजगंज इलाके में रविवार को हिंसा में राम गोपाल मिश्रा नामक युवक की मौत हो गई थी। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



