क्राइम
Lucknow News: पत्नी और चार बेटियों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने पत्नी और चार बेटियों समेत अपने परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
31 दिसंबर को चारबाग में हुई थी वारदात
चारबाग इलाके में होटल शरणजीत में 31 दिसंबर को अपने बेटे अरशद की मदद से अपने परिवार की हत्या करने वाले बदरुद्दीन उर्फ बदर को सोमवार को पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। (भाषा)


