राजनीति

Delhi Assembly Election: कांग्रेस ने दिल्ली सरकार और केंद्र के काले कारनामों के खिलाफ जारी किया श्वेत पत्र

Delhi Assembly Election 2025: कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी सरकार और केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के काले कारनामों के खिलाफ एक ‘श्वेत पत्र’ जारी किया और आरोप लगाया कि दिल्ली की दुर्दशा के लिए दोनों पार्टियां जिम्मेदार हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ‘मौका-मौका, हर बार धोखा’ शीर्षक से श्वेत पत्र जारी किया।

केजरीवाल एंटी नेशनल, उनके साथ गठबंधन भूल थी : माकन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर एंटी नेशनल (राष्ट्र विरोधी) होने का आरोप लगाया और कहा कि आम आदमी पार्टी के साथ लोकसभा चुनाव में गठबंधन करना उनकी पार्टी की एक भूल थी, जिसे सुधारना जरूरी है। आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा एक श्वेत पत्र जारी किए जाने के मौके पर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने संवाददाताओं से यह भी कहा कि दिल्ली की दुर्दशा और यहां उनकी पार्टी की कमजोर होने की एक बड़ी वजह, कांग्रेस का 10 साल पहले केजरीवाल के नेतृत्व वाली पहली सरकार को समर्थन देना था।

कांग्रेस ने दिल्ली के लिए 26 और उम्मीदवार घोषित किए, सिसोदिया के खिलाफ फरहाद सूरी को टिकट
कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को 26 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें एक प्रमुख नाम दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर फरहाद सूरी का है जिन्हें जंगपुरा से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री आसिम अहमद खान को मटिया महल और पूर्व विधायक देवेंद्र सहरावत को बिजवासन से टिकट दिया गया है। ये दोनों नेता आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button