Saif Ali Khan Attack Case: अदालत ने सैफ अली खान के हमलावर की जमानत याचिका पर पुलिस से मांगा जवाब

Mumbai News: महाराष्ट्र की एक सत्र अदालत ने अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिक की जमानत याचिका पर पुलिस से मंगलवार को जवाब दाखिल करने के लिए कहा। आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम (30) ने पिछले सप्ताह दायर किए गए अपने आवेदन में दावा किया था कि उसने कोई अपराध नहीं किया है और उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया है।
सैफ पर हमला: आरोपी ने जमानत का अनुरोध किया, गलत तरीके से फंसाने का लगाया आरोप
इस साल जनवरी में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुसकर उनपर चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार 30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक ने गत दिनों जमानत के लिए अदालत में याचिका दायर की है। आरोपी ने याचिका में दावा किया है कि उसे गलत तरीके से इस मामले में फंसाया गया है।
अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने अभिनेता सैफ अली खान से जुड़े मामले में दी गवाही
बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता अरोड़ा लाडक ने सैफ अली खान से संबंधित एक मामले में गत शनिवार को यहां एक अदालत के समक्ष गवाही दी। सैफ पर 2012 में पांच सितारा होटल में एक व्यवसायी और उसके ससुर पर हमला करने का आरोप है।अमृता उस समूह का हिस्सा थीं, जो 22 फरवरी 2012 को खान के साथ होटल में रात्रि भोज के लिए गया था। उसी समय यह कथित घटना हुई। (भाषा)



