Mohan Bhagwat In Nagpur: मोहन भागवत बोले-भारत की परंपरा भाईचारे में निहित, विवाद हमारे स्वभाव में नहीं

RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को कहा कि विवादों में उलझना भारत के स्वभाव में नहीं है और देश की परंपरा ने भाईचारे एवं सामूहिक सद्भाव पर हमेशा जोर दिया है। मोहन भागवत ने महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि राष्ट्र की अवधारणा के मामले में भारत का दृष्टिकोण पश्चिमी व्याख्याओं से मूलतः भिन्न है।
कहा, हमारा राष्ट्र का आइडिया उनके नेशन के आइडिया से अलग
मोहन भागवत ने कहा कि हमारा किसी से झगड़ा नहीं है, हम झगड़ों से दूर रहते हैं। यह हमारे नेचर का हिस्सा नहीं है। हमारा नेचर और कल्चर एक साथ आगे बढ़ना है। कई विदेशी देशों के साथ ऐसा नहीं है, हमारा राष्ट्र का आइडिया उनके नेशन के आइडिया से बहुत अलग है। भारत में नेशनलिज्म कोई मुद्दा नहीं है। हमारा राष्ट्र हमेशा से रहा है। हम नेशनलिटी के कॉन्सेप्ट में विश्वास करते हैं, नेशनलिज्म में नहीं। हम नेशनहुड के कॉन्सेप्ट में भी विश्वास करते हैं, हमारा राष्ट्र ईगो खत्म होने के बाद बना है। (भाषा/एएनआई)



