राजनीति
Delhi Assembly Election: भाजपा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा और आतिशी के खिलाफ रमेश बिधूड़ी को बनाया उम्मीदवार

Delhi Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की, जिसमें नयी दिल्ली सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है।

इस बार रोचक चुनावी मुकाबला होने के आसार
पार्टी ने कालकाजी से एक और पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को उम्मीदवार बनाया है, जहां मुख्यमंत्री और आप की उम्मीदवार आतिशी मैदान में हैं। इस बार दिल्ली में रोचक चुनाव मुकाबला होने की संभवना है। (भाषा)



