देश-दुनिया
Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में बस में आग लगने से 13 लोगों की मौत, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Andhra Pradesh Road Accident: आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में बृहस्पतिवार को एक निजी बस की एक ट्रक से टक्कर होने के बाद उसमें आग लग जाने से 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश में हुई बस दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
घायलों को दिए जाएंगे 50000 रुपये
पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50000 रुपये दिए जाएंगे। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



