देश-दुनिया
Atal Bihari Vajpayee Jayanti: पीएम मोदी बोले, अटल बिहारी वाजपेयी का कार्य और नेतृत्व राष्ट्र के विकास के लिए बना रहेगा पथ प्रदर्शक

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व, कार्य और नेतृत्व देश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर पथ-प्रदर्शक बना रहेगा। अटल बिहारी वाजपेयी 1996 से 2004 के बीच तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे।
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि अर्पित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आदि ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के स्मारक सदैव अटल पर आयोजित प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



