राजनीति

UP Politics: अखिलेश यादव ने सपा में टूट संबंधी ओम प्रकाश राजभर के दावे को किया खारिज, कहा- पार्टी मजबूत है

UP News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति गरमाने लगी है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और यूपी के पूर्वी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें राजभर ने सपा में जल्द ही टूट होने की बात कही गई है।

अखिलेश यादव बोले, भाजपा का प्रलोभन और दबाव के माध्यम से दलों को तोड़ने का इतिहास रहा
अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सपा मजबूत बनी हुई है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा का प्रलोभन और दबाव के माध्यम से दलों को तोड़ने का इतिहास रहा है। सपा ने भी राजभर के दावे को खारिज किया है।

जानें, क्या कहा अखिलेश ने
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भविष्यवाणी करनेवाले अपनी पार्टी की भविष्यवाणी करें कि उन्हें भाजपा 75 सीट दे रही है 50 या फिर सिर्फ आश्वासन। इन्होंने भाजपा के गठबंधन से 30 सीटें मिलने की अफवाह फैलाकर जो पैसा एडवांस लिया है, वो लोग इन्हें ढूंढ रहे हैं।

जानें, क्या कहा ओम प्रकाश राजभर ने
उत्तर प्रदेश के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होगी। राम गोपाल यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी सौंपी है। खनन घोटाला और गोमती रिवर फ्रंट घोटाला का मास्टरमाइंड कौन है, पूरा उत्तर प्रदेश जानता है। शिकंजा कस रहा है तो सपा परेशान है। महाराष्ट्र बंगाल छोड़िए, समूची सपा, भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठी है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button