देश-दुनिया
Snowfall: कश्मीर में हिमपात के कारण रेल, वायु और सड़क यातायात प्रभावित

Kashmir News: कश्मीर में रातभर हुए हिमपात के कारण शुक्रवार को रेल, हवाई और सड़क यातायात प्रभावित हुआ तथा अधिकांश हिस्से बर्फ से ढक गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आईं।

पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान बारिश हुई जिससे दोनों राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में इस अवधि में 10.9 मिमी बारिश हुई।(भाषा)



