राजनीति

India-Pakistan: डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम करने के लिए भारत व पाकिस्तान के मजबूत और दृढ़ नेतृत्व की प्रशंसा की

India-Pakistan: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष विराम करने के लिए भारत और पाकिस्तान के मजबूत और दृढ़ नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए रविवार को कहा कि उनके साहसिक कदमों से उनकी विरासत काफी मजबूत हुई है।

भारत और पाकिस्तान संघर्ष विराम पर हुए सहमत: ट्रंप का दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को दावा किया कि अमेरिका की मध्यस्थता से हुई वार्ता के बाद भारत और पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में घोषणा की है कि अमेरिका की मध्यस्थता में पूरी रात चली बातचीत के बाद, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण संघर्ष विराम पर सहमत हो गए हैं। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button