देश-दुनिया

Pakistan: पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकियों की मौत, आम नागरिक भी मारे गए

Pakistan News: पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकियों के एक ठिकाने पर किए गए ड्रोन हमलों में 12 आतंकियों और कुछ आम नागरिकों की मौत हो गई।

मरदान में कटलांग के पहाड़ी क्षेत्र में आतंकियों के ठिकानों को बनाया निशाना
प्रांतीय सरकार ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान के तहत मरदान जिले में कटलांग के सुदूर पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार सुबह आतंकियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। सरकार ने इन हमलों में आम नागरिकों के हताहत होने की पुष्टि की और संकेत दिया कि इनमें महिलाएं एवं बच्चे भी शामिल हो सकते हैं। आधिकारिक रिपोर्ट में बताया गया कि अभियान के दौरान 12 आतंकी मारे गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button