खेल-मनोरंजन
Badaa Naam Karenge: सलमान खान के साथ फिल्म में वक्त लगेगा, फिलहाल ‘बड़ा नाम करेंगे’ पर काम जारी: सूरज बड़जात्या

Mumbai News: प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या ने कहा है कि सलमान खान के साथ उनकी संभावित फिल्म की पटकथा पर अभी काम चल रहा है और फिलहाल उनका पूरा ध्यान उनकी वेब सीरीज ‘बड़ा नाम करेंगे’ पर है।

‘मैंने प्यार किया’, ‘हम आपके हैं कौन..!’, ‘हम साथ साथ हैं’, और ‘विवाह’ जैसी हिट फिल्में बनाने वाले सूरज बड़जात्या इस सीरीज के शो रनर हैं। यह शो राजश्री निर्माण कंपनी का ओटीटी में पहला कदम है। (भाषा)



