Durga Puja: महाअष्टमी पर दिल्ली के सीआर पार्क के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे पीएम मोदी, देवी की पूजा कर सभी के सुख और कल्याण की कामना की, देखें तस्वीरें

Navratri 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महाअष्टमी के अवसर पर दक्षिणी दिल्ली के सीआर पार्क में दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया और मंत्रोच्चार के बीच देवी की आराधना की।

दुर्गा पूजा में शामिल हुए प्रधानमंत्री
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मंगलवार को महाअष्टमी के पावन अवसर पर मैं दिल्ली के चित्तरंजन पार्क में आयोजित दुर्गा पूजा में शामिल होने गया।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि चित्तरंजन पार्क बंगाली संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। इन आयोजनों में हमारे समाज की एकता और सांस्कृतिक जीवंतता का सच्चा स्वरूप प्रकट होता है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि मैंने सभी के सुख और कल्याण की कामना की।
आरएसएस शताब्दी समारोह में आज शामिल होंगे पीएम मोदी
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। देशभर में इसके लाखों स्वयंसेवक पिछली एक सदी से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ मां भारती की सेवा में समर्पित रहे हैं। एक अक्टूबर को सुबह करीब 10.30 बजे नई दिल्ली में आरएसएस शताब्दी समारोह में शामिल होने का सौभाग्य मिलेगा। यहां एक विशेष डाक टिकट और स्मृति सिक्का भी जारी किया जाएगा। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)



