धर्म संसार

Amarnath Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने अमरनाथ गुफा में प्रथम पूजा कर बाबा बर्फानी के किए दर्शन

Amarnath Yatra 2025: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय ने बुधवार को ट्वीट किया कि हर हर महादेव। बाबा बर्फानी को नमन किया और पवित्र गुफा में प्रथम पूजा की, जिसके साथ वार्षिक श्री अमरनाथ जी यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई। बाबा अमरनाथ जी हम सभी पर अपना दिव्य आशीर्वाद बनाए रखें।

अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया
इससे पहले जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए बालटाल मार्ग पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सिन्हा ने कश्मीर के गांदरबल जिले के बालटाल स्थित श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के आपदा प्रबंधन एवं यात्री निवास परिसर में जारी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button