देश-दुनिया
NEET-PG 2025 Exam: उच्चतम न्यायालय ने नीट-पीजी 2025 परीक्षा एक ही पाली में कराने का दिया निर्देश

NEET-PG 2025 Exam: उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि 15 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2025 दो पालियों के बजाय एक ही पाली में आयोजित की जाए।
पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित प्राधिकारियों को एक पाली में परीक्षा आयोजित कराने की व्यवस्था करने और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। (भाषा)



