देश-दुनिया

GTRI: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में संतुलित, निष्पक्ष शर्तें सुनिश्चित करे भारत: जीटीआरआई

GTRI: भारत को अमेरिका-ब्रिटेन व्यापार समझौते से सीख लेनी चाहिए और अमेरिका के साथ समझौता करते समय सावधानी बरतनी चाहिए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि समझौता पारस्परिक, संतुलित हो और केवल राजनीतिक विचारों से प्रेरित न हो। शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (जीटीआरआई) ने शनिवार को यह कहा।

जीटीआरआई ने कहा कि आठ मई को अमेरिका और ब्रिटेन के बीच घोषित सीमित व्यापार समझौते से संकेत मिलते हैं कि वाशिंगटन अन्य प्रमुख साझेदारों, खासकर भारत के साथ किस तरह की व्यापार व्यवस्था कर सकता है। (भाषा)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button