देश-दुनिया

Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, सात लोगों की मौत; पीएम मोदी और पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

Almora News: उत्तराखंड में अल्मोड़ा के भिकियासैण क्षेत्र में विनायक के पास एक बस के मंगलवार को खाई में गिर जाने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन अन्य यात्री घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है।

पीएम मोदी ने जताया दुख
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बस हादसे में लोगों की मौत होना बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, मैं उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है, जिसमें यात्रियों के हताहत होने की सूचना है। यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। हादसे में घायल यात्रियों को जिला प्रशासन द्वारा त्वरित रूप से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। इस पूरे प्रकरण की सतत निगरानी की जा रही है और स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button