राजनीति
Delhi Assembly Election: भाजपा ने बैजयंत जय पांडा को नियुक्त किया दिल्ली का चुनाव प्रभारी

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को वरिष्ठ नेता बैजयंत जय पांडा को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रभारी नियुक्त किया। गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग सह-प्रभारी होंगे।
ओडिशा से लोकसभा सदस्य पांडा, इससे पहले दिल्ली के प्रभारी थे और संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रहे थे। चुनाव प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति से भाजपा को राष्ट्रीय राजधानी में उनके अनुभव का लाभ मिलने की उम्मीद है। (भाषा)




