बधाई संदेश

Ganesh Chaturthi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

Ganesh Utsav: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार सभी को नए लक्ष्यों और सकारात्मक भावना के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि यह त्योहार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

उम्मीद है गणेश उत्सव में कोई विघ्न नहीं पैदा होगा, फडणवीस ने जरांगे के प्रदर्शन के आह्वान पर कहा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आशा व्यक्त की कि मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे मुंबई में गणेश उत्सव के आयोजन में कोई विघ्न उत्पन्न हो। जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि सरकार मंगलवार (26 अगस्त) तक मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण देने के संबंध में ठोस निर्णय ले, अन्यथा उसे प्रदर्शनकारियों के विरोध का सामना करना पड़ेगा।

जरांगे गणेश उत्सव के मद्देनजर मुंबई रैली स्थगित करें : भाजपा
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारंगे से मंगलवार को अनुरोध किया कि वह राज्य सरकार के साथ बातचीत में शामिल हों और गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में प्रदर्शन करने की अपनी योजना पर फिर से विचार करें। गणेश उत्सव के एक दिन पहले, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) राजेंद्र साबले पाटिल जालना जिले के अंतरवाली सराटी गांव में जरांगे से मिलने गए।

गणेश मंडलों से उत्सव को गैर-राजनीतिक रखने और मराठी विरासत को प्रदर्शित करने का किया गया अनुरोध
महाराष्ट्र के मुंबई में गणेश मंडलों की समन्वय समिति ने उनसे (गणेश मंडलों) अपील की है कि वे विशेष रूप से आगामी नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए गणपति उत्सव को गैर-राजनीतिक रखें तथा उत्सव के दौरान मराठी भाषा और संस्कृति को बढ़ावा दें। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार से शुरू हो रहे 10 दिवसीय गणेशोत्सव को राज्य उत्सव का दर्जा दिया है। गणेशोत्सव का त्योहार श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। (सारा जहां न्यूज नेटवर्क)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button