क्राइम
Noida News: कुंवारे लड़कों की शादी कराकर ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में नोएडा की सूरजपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है, जिसके सदस्य कुंवारे पुरुषों को अपने जाल में फंसाकर उनकी शादी कराते हैं और फिर कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस उपायुक्त (द्वितीय जोन) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार लोगों मालती, संतोष, अमीर और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। (भाषा)


